फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन के लिए बनाए गए चार केंद्र

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियां जनपद में तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जनपद में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जहां 16 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी में विभाग जुट गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जनपद में मूल्यांकन के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि जैन इंटर कालेज करहल और नेशनल इंटर कालेज भोगांव में हाईस्कूल की परीक्षाओं का मूल्यांकन होगा। वहीं राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी और नर सिंह इंटर कालेज करहल में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इन कालेजों के प्रधानाचार्य को ही उपनियंत्रक बनाया गया है। उपनियंत्रक बने प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे मूल्यांकन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें।

मैनपुरी। जनपद के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी पर देर शाम मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। अगले दो दिन में सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने की उम्मीद जाहिर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें