फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
मकान की दीवार गिरने से बालक की मौत होने पर बिलखते परिवार वाले।
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कुड़रिया निवासी 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम को वह साथियों के साथ नदी किनारे भैंस चराने गया था। काफी तलाश के बाद बालक का शव मिला। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गांव कुड़रिया निवासी सोहन सिंह का 10 वर्षीय पुत्र आशू बुधवार शाम को हमउम्र साथियों के साथ भैंस चराने के लिए नदी किनारे गया था। इस बीच भैंस चरते हुए नदी में उतर गई। आशू जब भैंस को निकालने के लिए नदी में घुसा तो अचानक उसका पैर गहराई में चला गया। वह नदी में डूबने लगा इस बीच उसके साथियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

साथियों ने जब उसे ढूंढा तो वह दिखा नहीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते बच्चों ने परिवारीजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक नदी में तलाश की जाती रही। 5:30 बजे आशू का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें