फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसएनएल पर 11.93 लाख, सीएमओ कार्यालय पर 2.30 लाख का गृह व जलकर बकाया

Wed, 01 Mar 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका का सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर लाखों रुपयों का बकाया है। जिसकी वसूली के लिए पालिका ने आरसी तहसील भेजी है। पालिका के बड़े बकायेदारों में बीएसएनएल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, सीएमओ कार्यालय, पशु चिकित्सालय शामिल हैं सहित अन्य स्कूल कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के द्वारा पालिका क्षेत्र में आने वाले भवनों से गृहकर और जलकर वसूला जाता है। लेकिन सरकारी संस्थाओं और स्कूल कॉलेजों के लाखों रुपये का बकाया होने के बाद भी जमा नहीं किया गया है। बीएसएनएल पर 11.93 लाख रुपये, सीएमओ कार्यालय पर 2.30 लाख रुपये, पशु चिकित्सालय पर 1.72 लाख रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0.97 लाख रुपये एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला अस्पताल पर 0.86 लाख रुपये का गृहकर व जलकर बकाया है। इसी तरह अन्य सरकारी संस्थान पर हैं, जिन पर पालिका के कर बकाया हैं।
शिक्षण संस्थाओं के द्वारा गृहकर पालिका को नहीं दिया गया है। केए कॉलेज पर 45000 रुपये, गौरीशंकर सारडा स्कूल पर 56000 रुपये, सूरज प्रसाद डागा इंटर कॉलेज पर 99000 रुपये, एसकेएम इंटर कॉलेज पर 86000 रुपये, बीएवी इंटर कॉलेज पर 1.57 लाख, जीजीआईसी पर 4.6 लाख, आजाद गांधी इंटर कॉलेज पर 3.37 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। नगर पालिका के द्वारा वसूली की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी संस्थानाें पर गृह और जलकर तथा शिक्षण संस्थाओं पर गृहकर बकाया है। जिसको अभी तक अदा नहीं किया गया है। जिसकी वसूली के लिए पालिका के द्वारा आरसी तहसील भेजी गई है। संगीता, कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें