फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ताला मिला तो कहीं शिक्षकों के इंतजार में बैठे थे बच्चे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। जिले की बदहाल बेसिक शिक्षा की पोल एक बार फिर खंड शिक्षाधिकारी राया के आकस्मिक निरीक्षण ने खोल दी है। यहां एक विद्यालय में ताला मिला तो एक विद्यालय में शिक्षकों के आने का इंतजार करते हुए बच्चे मिले हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी राया जाकिर हुसैन ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। वह सर्वप्रथम प्रात: 6:45 बजे नगला भीमा पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय पर 7:20 बजे तक ताले लटके रहे, कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रधान अध्यापक हैं।

यहां ताला न खुलते देख खंड शिक्षाधिकारी प्राथमिक विद्यालय नगला अमरुआ पहुंच गए। यहां सिर्फ शिक्षामित्र की गैर मौजूदगी थी। तदोपरांत उन्होंने नगला खोजिया का रुख किया। प्रात: 8:15 बजे से 8:45 बजे तक प्राथमिक विद्यालय खोजिया रहे।
विज्ञापन


विद्यालय का ताला बच्चों ने खोल दिया था, शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। 8:45 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। तदोपरांत प्राथमिक और जूनियर विद्यालय तेहरा देखे। यहां जूनियर में एक सहायक अध्यापिका नहीं मिली।

निरीक्षण से कुछ समय पहले ही आईं प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका के संदर्भ में बताया कि उन्हें फोन पर अवकाश की जानकारी दी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। खंड शिक्षाधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बीएसए को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें