फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज परसौंन से छिना ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
जनता इंटर कालेज परसौंन से छिना ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। युवा समारोह में फर्जी छात्र खिलाने की पुष्टि के बाद जिले के 12 विजेताओं के चैंपियन खिताब को निरस्त कर दिया है। वहीं सर्वाधिक विजेताओं के साथ ओवरऑल चैंपियन बने जनता इंटर कालेज परसौंन का नाम भी सूची से हटा दिया गया है। नए आदेश के अनुसार यह लोग मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षिका से अभद्रता को लेकर विवादों में रहे जिला युवा समारोह के विजेताओं की अर्हता जांच में बारह विजेता फर्जी छात्र पाए गए। जांच कमेटी की आख्या के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व वाली न्याय कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को फर्जी घोषित कर विजेता सूची से हटाकर मंडलीय प्रतिभाग से रोक दिया है। इनमें सात तथाकथित छात्र जनता इंटर कालेज परसौंन, दो जनता इंटर कालेज कैल्ठा, दो राजबाला इंटर कालेज कुठिला लायकपुर एवं एक छात्रा चंपा देवी राजकीय बालिका इंटर कालेज राजा का रामपुर की है। साथ ही सर्वाधिक विजेताओं वाले जनता इंटर कालेज परसौंन से ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब भी छिन गया।

अभद्रता से शुरू विवाद कार्रवाई तक पहुंचा
युवा समारोह में एक प्रतिभागी छात्र द्वारा निर्णायक शिक्षिका से अभद्रता के बाद शुरू हुए विवाद ने फर्जीवाड़े की पोल ही नहीं खोली वरन कार्रवाई को अंजाम तक भी पहुंचाया। घटना के विरोध में एकजुट हुए परिषदीय शिक्षकों ने समापन समारोह का बहिष्कार कर प्रतिभागियों की वैद्यता को चुनौती दी थी। डीआईओएस एनडी वर्मा के नेतृत्व में हुई जांच में मिले फर्जीवाड़े के बाद न्याय कमेटी ने बुधवार शाम को बारह प्रतिभागियों को फर्जी विद्यार्थी घोषित कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद न्याय कमेटी ने चार विद्यालयों के बारह फर्जी छात्र-छात्राओं के चैंपियन खिताब को निरस्त कर मंडलीय आयोजन में प्रतिभाग से रोक दिया। इनके स्थान पर उच्चीकृत हुए विजेता ने प्रतिनिधित्व किया है। संस्था प्रमुखों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एनडी वर्मा, डीआईओएस, संयोजक युवा समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें