फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया मनोज गोयल के भाई की संपति की होगी कुर्की

विज्ञापन
डैमो - फोटो : google
विज्ञापन
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल के भाई रोहित गोयल की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई में फरह पुलिस जुट गई है। फरह पुलिस ने कुर्की का आदेश ने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। कोर्ट का आदेश मिलते ही फरार रोहित गोयल के आवास पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


18 फरवरी 2017 में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा हुआ था। यह तेल चोरी थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम् में सुरंग बनाकर की गई थी। हाईवे पुलिस ने 100 करोड़ तेल चोरी में माफिया मनोज गोयल समेत सात को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

छह तेल चोर स्टे लेकर बेखौफ घूम रहे हैं। इस मामले में तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित गोयल फरार चल रहा है। 13 मई को आगरा में पुष्पाजंलि हाइट्स में फरह पुलिस ने रोहित गोयल के आवास पर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन


अब फरह पुलिस ने कोर्ट में फरार तेल चोर की संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में कोर्ट के आदेश मिलने के बाद फरार रोहित गोयल के आवास पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें