आगरा के मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात को ऑटो सवार तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। वो अपने घर में सो रही थी। चीखें सुनकर जागे परिजनों ने पुलिस को बुलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
17 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात को घर में अपनी दादी के पास सो रही थी। रात करीब एक बजे परिजनों ने ऑटो के जाने और किशोरी के चीखने की आवाजें सुनीं। ऑटो से आए युवक दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे।
इन लोगों ने किशोरी को जबरन उठाया और ऑटो में डालकर भाग निकले। किशोरी के चीखने की आवाज पर जागे परिजनों ने ऑटो का पीछा भी किया लेकिन, तब तक आटो सवार मलपुरा की ओर जा चुके थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ट्रेनी आइपीएस एल मारन ने बताया कि मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।