फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के प्रस्ताव पर वेटरनेरी विवि परिषद की मुहर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा का दीक्षांत समारोह इस बार 31 अगस्त को होगा। राज्यभवन के प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही विद्या परिषद ने कई और भी फैसले लिए हैं। शुक्रवार को वेटरनरी यूनिवर्सिटी विद्या परिषद की बैठक एकेडमिक ब्लॉक के सभागार में हुई। इस बार राज्यपाल द्वारा 31 अगस्त को प्रस्तावित किए गए विवि के दीक्षांत समारोह पर सहमति जताते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। विद्या परिषद ने वेटरनेरी के स्नातक प्रोग्राम की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी कालेजों से परीक्षक बुलाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा कालेज ऑफ बायोटेक में एमएससी और पीएचडी के लिए भी कुछ विषय तय किए गए। साथ ही विद्या परिषद ने 11 मार्च को विवि परिसर में आयोजित हुए समारोह के दौरान पेरावेट के लिए सर्विस नियमावली में परिवर्तन संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन के संदर्भ में शासन को अवगत कराने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने की। बैठक में डॉ. एसके गर्ग डीन वेटरनेरी कालेज, डॉ. पीके शुक्ला रजिस्ट्रार सहित डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. सर्वजीत यादव, डॉ. दयाशंकर, डॉ. राजेश निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें