फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

205 स्थानों पर शिविर लगाकर 11200 को लगाया टीका

विज्ञापन
14एमएनपी-19-जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराती महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर जिले में 205 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान 11200 लोगों को टीकाकरण किया गया। सोमवार को जिले में मात्र पांच नए संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर भले ही थमती नजर आ रही हो लेकिन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण जारी है। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर जिले के 55 स्कूलों सहित 205 स्थानों पर शिविर लगाए गए। सीएमओ के निर्देश पर शिविरों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हुए टीकाकरण में कुल 11200 लोगों को टीकाकरण किया गया। सीएचसी कुचेला क्षेत्र में एएनएम सुधा यादव की देख रेख में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा पर टीकाकरण हुआ। यहां 70 बच्चों को टीकाकरण कराया गया। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई जांच में पांच कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें