फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलेसर। निधोली कलां रोड पर दौलतपुर काली माता मंदिर के निकट बाइको की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सहपऊ के गांव नगला खन्नाम निवासी हरी सिंह (25) पुत्र बाबूलाल पट्टे के खेतों में पानी लगाकर वापस अपनेे गांव देर शाम बाइक से लौट रहा था। गांव दौलतपुर वाली माता के निकट सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान रोड होने के कारण बाइक सवार भाग निकलने में सफल हो गया। टक्कर लगने से युवक हरी सिंह की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से मृतक को कोतवाली ले आई। मौके पर पुलिस को एक नंबर प्लेट मिली। जिसके आधार पर मृतक के परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें