फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबस्टेशन पर तालाबंदी के बाद भी नहीं जागा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रैपुरा सबस्टेशन पर तालाबंदी, हंगामा व नारेबाजी के बावजूद मंगलवार शाम तक विद्युत विभाग ने गांव शेखपुर में ट्रांसफार्मर बदलवाने की जहमत नहीं उठाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रैपुरा सबस्टेशन के तहत गांव शेखूपुर में 25-25 केवी के चार ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं, जिसमें दो ट्रांसफार्मर पिछले तीन महीने से फुंके पड़े थे। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले हैं। इससे उन्हें जलसंकट का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की मनमानी पर ग्रामीणों ने सोमवार शाम रैपुरा सबस्टेशन पर तालाबंदी कर दी। आधा घंटे तक ग्रामीण बिजलीघर पर हंगामा, नारेबाजी करते रहे। एसएसओ ने सबस्टेशन का ताला खुलवा दिया। एक्सईएन ग्रामीण ने मंगलवार तक ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन शाम तक कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। चेतावनी दी कल तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान दयाशंकर, प्रमोद राठौर, समर सिंह राठौर, सोनवीर, राकेश आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें