फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पूर्व प्रत्याशी बसपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव से पूर्व बसपा ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुशासन को वरीयता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने तथा अनुशासनहीनता के चलते विधानसभा चुनाव लड़ चुके तीन प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में बसपा ने कमलेश कुमारी को किशनी, सुरेंद्र सिंह यादव को भोगांव तथा दलवीर सिंह पाल को करहल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। सपा के गढ़ में किशनी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने अपनी सक्र्र्रियता बढ़ा दी है।

जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर ने बताया पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद तीनों पूर्व प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता करने, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने, पार्टी की सदस्यता धनराशि जमा नहीं करने के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच में पुष्टि होने के बाद तीनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के संबंध में कई बार चेतावनी भी दी गई थी। सुधार नहीं होने पर उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें