फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा से अनजान, हादसों में गंवा रहे जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोटर साइकिल दो लोगों के लिए। उस पर तीन या अधिक लोग बिठाकर उसे टेंपो न बनाएं। कुछ लोग बाइक पर तीन-चार सवारी बिठाते हैं और फिर टेंपो की तरह सामान भी लाद लेते हैं। आपकी जरा से लापरवाही कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन करिए और सुरक्षित यात्रा किए। क्यों कि घर में आपके बच्चे आपकी राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियम आपकी और दूसरी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। लिहाजा अपनी सुरक्षा के लिए इनका पालन करें। जिले में ट्रिपल राइडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिर भी लोग इन हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं। खुले आम बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग करके फर्राटे भर रहे हैं। मोटर साइकिल और स्कूटर पर नियमानुसार दो सवारी ही यात्रा कर सकती हैं। नियमों को दरकिनार करते हुए लोग स्कूटर और बाइक पर तीन से चार लोग बिठा लेते हैं। ओवरलोड बाइक समय पर नियंत्रित नहीं होती है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ट्रिपल राइडिंग रोकने के लिए पुलिस और उप संभागीय परिवहन विभाग समय-समय पर चेकिंग करते हुए लोगों का जुर्माना भी करते हैं। फिर भी लोग अपनी इस आदत को नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें