अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण
ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एचसी ओवरसीज के गोपाल गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू, मनोरम बजाज के राममोहन कपूर और न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
10 विधाओं में दिया जाता है सम्मान
साल 2016 में शुरू हुआ ब्रज रत्न अवार्ड 10 विधाओं में दिया जाता है। 52 विभूतियों को अब तक अवार्ड मिल चुका है।
60 हस्तियों का नॉमिनेशन
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि अवॉर्ड के लिए 60 हस्तियों का नॉमिनेशन हुआ था। ज्यूरी सदस्यों के मत के आधार पर चयन किया गया है।
'युवाओं को प्रेरित करना ध्येय'
ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि ब्रज की कीर्ति पताका फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है।