फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से कांपी ताजनगरी: आगरा में सामान्य से तीन डिग्री लुढ़का पारा, गलन से हाथ-पैर हुए सुन्न

Sat, 18 Dec 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सर्दी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आगरा में शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सर्द हवा में धूप भी बेअसर रही।  
विज्ञापन
शीतलहर से कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गलन भरी सर्दी और ठिठुरन ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा तो उसके बाद धूप खिल उठी, लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी गुनगुनी महसूस नहीं हुई। दोपहर में धूप में भी सर्दी का एहसास बना रहा। गलन भरी सर्दी के कारण शाम को लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए तो घरों में भी हीटर और अलाव शुरू कर दिए गए।

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। दिन में दोपहर दो बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। सर्द हवा के बीच लोग परेशान रहे, वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। शनिवार को सुबह से ही शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है।  
अभी और गिरेगा तापमान 
बीते साल 17 दिसंबर को मौसम ज्यादा सर्द रहा था, तब न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवा से अगले तीन दिनों में यहां भी तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी से तापमान में कमी आने के आसार हैं, वहीं शीतलहर के अगले दो दिन और बरकरार रहने के आसार हैं। 

17 दिसंबर 2020 को पारा 
अधिकतम    19.2 डिग्री
न्यूनतम    7.1 डिग्री

17 दिसंबर 2021 को पारा 
अधिकतम    20.6 डिग्री 
न्यूनतम    10.4 डिग्री 

आवास विकास में उड़ती धूल से सबसे ज्यादा प्रदूषण
शुक्रवार को आगरा की हवा खराब श्रेणी में ही रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 208 दर्ज किया गया। शहर में आवास विकास कॉलोनी सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा, जहां एक्यूआई 238 दर्ज किया गया, वहीं शाहजहां पार्क में 224 एक्यूआई रहा। 

संजय प्लेस में 202, मनोहरपुर में 198 दर्ज किया गया। आवास विकास कॉलोनी में निर्माण कार्यों और सड़क चौड़ीकरण के काम में खोदाई और मिट्टी न हटाने से धूल के गुबार नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें