पकड़े गए आरोपी
नीरज कुमार निवासी जैंत थाना वृंदावन, राकेश कुमार निवासी तरौली थाना छाता, कन्हैया निवासी रमणरेती थाना वृंदावन, प्रेमपाल निवासी गणेश सिटी के पीछे वृंदावन, कमला निवासी पिलौरो थाना छाता, अमित निवासी करौली थाना छाता, दिनेश निवासी कोटा थाना वृंदावन, विष्णु निवासी जैंत थाना वृंदावन, धनवीर निवासी बहलोट थाना खंदौली आगरा, संजय निवासी भरतिया थाना वृंदावन, शरद सैनी निवासी हनुमान टीला मोती झील थाना वृंदावन शामिल हैं, जबकि हुकम निवासी जैंत थाना वृंदावन फरार है।
पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले
मंगलवार की रात पुलिस पर हमला होना पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी पुलिस पर कई बार हमले हो चुके हैं। 2018 में गांव परखम में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
मार्च माह में नगर निगम चौराहे पर संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा, इसके बाद सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में पुलिस पर जिला पंचायत सदस्य ने हमला किया। वृंदावन के सरकारी पार्किंग में भी श्रद्धालुओं ने पुलिस पर हमला कर मारपीट की।