Fake Degree Racket in Agra: आगरा में एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो 10वीं फेल को भी सीधे ग्रेजुएट बना देता है। ये गिरोह अर्जुन नगर गेट के पास स्थित किराए की दुकान से नामी विश्व विद्यालयों की मार्कशीट तैयार करके दे रहा था। बताया गया है कि यहां से बनाई गई मार्कशीट से बड़ी संख्या में लोग सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।