फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता सहित जिले में मिले 106 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
13एमएनपी-12-जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराती एक महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में व्यापारी नेता और विकास भवन के पांच कर्मियों सहित जिले में 106 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव की संख्या 367 पहुंच गई है। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को 121 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन सौ से ऊपर निकलने लगी है। बृहस्पतिवार को भी जिले में कोरोना के 106 नए मामले आए। शहर के आगरा रोड निवासी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं विकास भवन में पांच कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जेल में बंद दो बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जेल में बंद बंदियों को जेल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है वहीं अन्य लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ चली है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 367 पहुंच गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने चिंता व्यक्त की है। जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें