फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
13एमएनपी-30-घायल पवन अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक प्रधान पति को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई थी। घायल प्रधानपति व शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम घिरोर के गांव कोसोन निवासी दिलीप प्रधान पति पवन व साथी शिवम के साथ एक बाइक पर दन्नाहार से घिरोर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर दिलीप व मानवेंद्र भी साथ चल रहे थे। तभी महाराज शाक्य पेट्रोल पंप के पास कार ने पवन की बाइक में टक्कर मार दी थी। पवन व शिवम टक्कर लगने के बाद घायल हो गए। दोनों को जीवित देख कर बोलेरो चालक ने दोबारा से गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश की। पीछे से दिलीप व मानवेंद्र को आता देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी को अखिलेश निवासी कोसोन चला रहा था। वहीं चंद्रप्रताप उर्फ चंदन, गोविंद, शंकर, पंकज और मोनू गाड़ी में बैठे हुए थे। दिलीप ने बताया कि पवन के चुनाव जीतने के बाद नामजद लोग उसे से रंजिश मानने लगे थे। चुनावी रंजिश के चलते ही प्रधान पति को जान से मारने की कोशिश की गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने वांछित चल रहे अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें