फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगला हसनपुर के एक मजरे में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने युवतियों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। युवतियों को उपचार के लिए नर्सिग होम में भरती कराया गया हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अपनी सहेली के साथ गुरुवार को टहलने गई थी। रास्ते में गांव के मुकेश, जीतू एवं कल्लू बाइक से वहां आ गए। तीनों युवक उन युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर तीनों युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।

युवतियों ने विरोध किया तो बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। शोरगुल सुनकर वहां काफी ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को देख युवक भाग निकले। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें