फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रात: उठकर किया स्नान, फिर किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले भर में गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। गंगा दशहरा के पर्व पर भक्तों ने गंग नहरों में श्रद्धा की डुबकी लगाई। इसके बाद पूजा अर्चना कर दानपुण्य किया। घरों में ब्राह्मणों को भोज कराया गया। वहीं शहर और कस्बों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद और शर्बत का वितरण किया।
विज्ञापन


गंगा दशहरा के पर्व को लेकर जिले में सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। कई जनपद से होकर गुजरने वाली इटावा ब्रांच गंग नहर और कानपुर ब्रांच गंग नहर पर भक्तों ने स्नान किया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में भक्तों ने फर्रुखाबाद पहुंचकर गंगा में स्नान भी किया। नगर से होकर गुजरने वाले भक्तों को कई जगह श्रद्धालुओं ने शर्बत पान कराया। शहर में पंजाबी कालोनी पर भक्तों ने शर्बत वितरित किया। वहीं ईशन नदी पुल, रेलवे स्टेशन, आगरा बाईपास रोड सहित शहर में जगह-जगह शर्बत का वितरण किया गया।

घिरोर। कस्बे में नहर के किनारे गंगा दशहरा पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया ने फीता काटकर किया। मेले में काफी संख्या में महिलाओं व बच्चों की भीड़ रही। मेले की व्यवस्था का जायजा एसडीएम अशोक कुमार मौर्य व सीओ सुरेश बाबू ने लिया। जगह-जगह शर्बत की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


बिछवां/भोगांव, ज्योंति, कुसमरा। बिछवां क्षेत्र में काली नदी के किनारे बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर विशाल मेला लगा। यहां श्रद्धालुओं ने नेजा और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। क्षेत्र के काली नदी के किनारे गांव सांडा के नजदीक बाबा लालपुरी की समाधि स्थल पर शुक्रवार को विशाल मेला लगा। जहां एटा इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, कासगंज आदि जिलों के श्रद्धालुओं ने नेजा व प्रसाद चढ़ाया। बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं कुसमरा के भगबन्नू वाली मठिया पर दशहरा पर प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह शर्बत की प्याऊ लगाई गईं। कस्बा भोगांव में भी दशहरा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इसी तरह ज्योंति कस्बे में भी लोगों ने परंपरागत तरीके से गंगा दशहरा मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें