मथुरा जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ लेवल कम्प्यूटर का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम होगी। इसके लिए इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
प्रशिक्षण हासिल करने वाले की आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक न हो। वो किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो और जनपद का रहने वाला हो। इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की पर्ची, आय, जाति व शैक्षिक अभिलेखों की हार्ड कापी अंतिम तिथि की शाम पांच बजे तक राजीव भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।