फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्यार के जाल में फंसाया, अब दहेज के लिए घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया पटीकरा निवासी युवक ने साथ पढ़ने वाली छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद परिवारीजनों के साथ मिल कर दहेज की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने पर मारपीट कर घर छोड़ दिया। महिला ने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गाडीवान निवासी एक महिला ने अपने पति एवं ससुरालीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर शादी के बाद दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि स्कूल आते-जाते खेरिया पटीकरा निवासी संदीप मिश्रा ने प्यार के झूठे जाल में फंसा कर 21 अगस्त 2017 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पति उसे ससुराल ले गया और आठ दिन तक रखा। घर में संदीप के पिता प्रमोद मिश्रा, मां रजनी देवी, भाई रवि के साथ बहन उत्पीड़न करने लगे।

घर से निकालने के लिए मानसिक रुप से परेशान करने लगे। ससुरालीजनों ने दहेज के 20 लाख रुपए एवं एक गाड़ी की मांग की। महिला ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर नौकरी का बहाना बनाकर मायके छोड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी करने एवं दहेज मागंने और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें