फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से भागे झोलाछाप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम रिजवान अहमद, एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देशन में छापेमारी की गई। टीम को देखकर क्लीनिक के शटर गिर गए। दो झोलाछाप और पैथोलाजी संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


एसीएमओ ने वीके विश्वास के क्लीनिक पर छापेमारी की गई। वो कोई सर्टिफिकेट या पंजीकरण नहीं दिखा सके। उन्हें नोटिस भेजकर टीम से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इसके बाद टीम पीके राजपूत के क्लीनिक पर पहुंची। टीम ने डिग्री देखने को मांगी।

इलाज कर रहे पीके राजपूत ने बताया कि बीएएमएस की परीक्षा दिसंबर माह में दी है। अभी रिजल्ट नहीं आया है। एसीएमओ ने बिना डिग्री के क्लीनिक संचालित मिली। कस्बा में संचालित ज्योति पैथोलॉजी भी अवैध रूप से चल रही थी। उसके पास कोई भी रजिस्ट्रेशन या अन्य अभिलेख मौजूद नहीं थे। एसीएमओ ने बंद करने के निर्देश दिए हैं। टीम की कार्रवाई को देखकर अन्य झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें