फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव में कैंटर ने जीजा-साले को रौंदा दिया, मौत

विज्ञापन
मौत - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। मथुरा-बलदेव मार्ग के अवैरनी चौराहे पर बुधवार को बाइक के साथ खड़े जीजा-साले को कैंटर ने रौंद दिया। जीजा की मौके पर ही मौत हो गई और साले ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जीजा-साले पेट्रोल लेने के लिए बलदेव आए थे। जीजा के तहेरे भाई की बारात बुधवार को जानी थी। परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए अवैरनी और नरहौली चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। दो घंटे तक लगे जाम को पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठी भांजकर खुलवाया।
विज्ञापन


थाना महावन के नगला पिपली निवासी धनीराम (22) पुत्र रामप्रसाद साले बलदेव के गांव खोंदुआ निवासी कलुआ (20) पुत्र रेशम सिंह के साथ बलदेव में पेट्रोल लेने के लिए बाइक से आए थे। जीजा-साले मथुरा-बलदेव मार्ग के अवैरनी चौराहे के समीप खड़े थे। इसी बीच सादाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने जीजा साले को रौंद दिया। जीजा की मौके पर ही मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो चालक कैंटर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने साले को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए पिपली और खोंदुआ के ग्र्रामीणों ने अवैरनी और नरहौली चौराहे जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से अभद्रता भी की। ग्रामीण चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के काफी समझाने के बाद भी ग्र्रामीण नहीं माने। दो घंटे तक लगे जाम को पुलिस ने लाठी भांजकर खुलवाया। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में लिया। ग्रामीणों में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश है। सीओ महावन आलोक दुबे का कहना है कि कैंटर कब्जे में ले लिया है। मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें