मथुरा। दिल्ली से लेकर झांसी तक चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी ने दबोच लिया। चोरों के कब्जे से यात्रियों के चुराए दो लैपटॉप, 11 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
चलती ट्रेनों के रिजर्वेशन व एसी कोच में यात्रियों के सामान चोरी होने की बढ़ती घटनाओं को लेकर जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना व टीम ने जयपाल निवासी रुडी की मंडी सुभाष नगर बरेली, सरफराज निवासी गांव धनौली थाना मलपुरा आगरा व भूदेव निवासी गांव जखेरी थाना अलापुर जिला बदायूं को दबोच लिया। पकड़े लोगों ने मथुरा से झांसी तक चलती ट्रेनों में एसी व रिजर्व कोच तथा स्टेशन पर वेटिंग रूम में यात्रियों का सामान चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े लोगों से यात्रियों के चोरी किए दो लैपटॉप, 11 मोबाइल, 5300 नकदी व अन्य सामान बरामद किया है।