फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नगर में सभी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहे है। अतिक्रमणकारियों ने जगह-जगह फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। यही नहीं प्रशासनिक कार्यालयों से भी कुछ दूरी पर आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


शहर में डाक बंगला के पास गल्ला आढ़तियों ने फुटपाथ को पूरी तरह से कब्जा में ले रखा है। इस कारण वहां ज्यादातर समय जाम लगा रहता है जबकि वहां से थाना तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय की दूरी मात्र 500 मीटर है। बावजूद इसके प्रशासन समस्या के निधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यही हाल गांधी मूर्ति चौराहे का है। जहां बराबर से पुलिस चौकी होने के बाद भी जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।

मातादीन चौराहे पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का आवास है। जहां आए दिन जाम के हालात रहते हैं। इससे लोगों को उनके आवास पर जाने के लिए काफी परेशानी होती है। अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने के लिए नगर की जनता कई बार स्थानीय प्रशासन से मांग कर चुकी है परंतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें