फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा क्रेडिट कैंप में 101.23 करोड़ का ऋण 3932 लाभार्थियों को किया वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 101.23 करोड़ का ऋण 3932 लाभार्थियों को दिया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लाभ पाने में शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि जिले में लक्ष्य से अधिक ऋण का वितरण किया गया है। जिले के लिए सौ करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन 101.23 करोड़ का ऋण दिया गया। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि एमएसएमई एवं सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं, पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, पीएमईजीपी, केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह, मुद्रा ऋण सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को यह ऋण दिया गया है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं स्वीकृति पत्र का वितरित किए गए। अधिकारियों ने बैंकों और विभिन्न विभागों के कार्य की सराहना की। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण राशि का सदुपयोग करने को कहा।
अग्रणी जिला प्रबंधक कासगंज ने सभी शाखा प्रबंधकों से सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं पर प्रमुखता से कार्य करने को कहा। जिससे जिले का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके, साथ ही समस्त लाभार्थियों से यह आग्रह किया कि अपने ऋणों का भुगतान समय से करें। कार्यक्रम के समापन पर अग्रणी जिला प्रबंधक बलिंदर सिंह ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के संजीव कुमार कृष्ण, उपायुक्त उद्योग महोदय प्रेमकांत, पीओ डूडा वी एस पॉल, जिला मत्स्य अधिकारी गिरीश चंद्र ,आर सेटी निदेशक विनय कुमार एवं सुशील श्रीवास्तव , एच डी अग्रवाल, एफ एल सी, वरुन कुमार, अग्रणी बैंक अधिकारी, डीआई सी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें