फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुलायम को मुसलिमों की जरूरत नहीं?

Fri, 28 Dec 2012 09:13 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मसजिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी का कहना है कि यूपी की सपा सरकार मुसलिमों को धोखा दे रही है। नहीं तो दिल्ली में मुसलिमों को आरक्षण मांगने वाली सपा यूपी में बहुमत में होने के बावजूद मुसलिमों को आरक्षण क्यों नहीं दे रही। प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर विरोध करके सपा सुप्रीमो ने इस बात का अहसास करा दिया है कि अब उन्हें मुसलिमों की जरूरत नहीं, वे सवर्णों के सहारे सियासत करना चाह रहे हैं। आने वाले चुनाव में मुसलमानों को इस बात का अंदाजा हो जाएगा।
विज्ञापन


'क्या मुसलिम बहन-बेटियों की इज्जत, इज्जत नहीं'
अहमद बुखारी ने यह बातें बृहस्पतिवार को जीटी रोड के गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में गैंगरेप की घटना वाकई शर्मनाक है। मगर हमारा कहना है कि आजाद देश के 63 साल के इतिहास में तमाम दंगों के बीच मुसलिम बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई। उस पर इतना तूफान क्यों नहीं मचा, क्या मुसलिम बहन-बेटियों की इज्जत, इज्जत नहीं मानी गई। यह मजहब के नाम पर सियासत नहीं तो और क्या। इस युवती को सपा सरकार नौकरी दे रही है। उनके नौ माह के कार्यकाल में कितनी मुसलिम बहन-बेटियों की इज्जत लगी, किसी को नौकरी की घोषणा क्यों नहीं हुई।

मुसलिमों को आरक्षण से दूर रखा
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इसलाम में शराब हराम है। फिर भी कुछ सिरफिरे शराब पीते हैं। ऐसे में मोदी को समर्थन देने वाले चंद सिरफिरों से कोई फर्क नहीं पड़ता और हम मोदी काल के दंगों को भुला भी नहीं सकते। उन्होंने सपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो बता दें कि यूपी के किस जिले में मुसलिम डीएम है। बात एसएसपी की करें तो गिनती एक-दो होंगे। हमें हमेशा आरक्षण से दूर रखा गया। मुसलिमों के रहनुमा बनने वाले सपा सुप्रीमो यूपी में क्यों नहीं आरक्षण दे रहे। वे आने वाले चुनाव में समर्थन के सवाल पर कहते हैं कि यह भविष्य बताएगा। गाजियाबाद व फैजाबाद दंगों पर न्यायिक जांच न होने पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें