फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया तेजाब

Tue, 02 Jul 2013 01:36 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से सटे हमीरपुर में एक ऐसी घटना हुई जिससे एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया कि लोगों में अब कानून से डर नाम की चीज नहीं रह गई है। असल में मामला यह था कि कुछ दिन पहले यहां की एक मोबाइल शॉप से कुछ सामान चोरी हो गया था। इसी मामले में वहां के व्यापार मंडल के कुछ नेताओं ने धर्मेश्वरबाबा मोहल्ले के दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान ही अचानक किसी ने पकड़े गए दो युवकों में से एक के संवेदनशील अंगों पर तेजाब डाल दिया। वह दर्द के मारे छटपटाने लगा, लोगों से मदद की गुहार भी लगाई लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।

अस्पताल की जगह थाने ले गए
युवक की खराब हालत देखकर व्यापारी उसे मोहल्ले में फेंक कर भाग निकले। खास बात तो यह है कि उसकी हालत इतनी खराब होने के बावजूद भी कोई उसे अस्पताल नहीं ले गया। मोहल्लेवालों ने उस पर रहम तो की लेकिन उसे अस्पताल की जगह थाने ले गए, जहां उससे घंटों पूछताछ होती रही। इस दौरान वह युवक दर्द से तड़पता रहा। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें