फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण हादसे में जिंदा जले पुलिसवाले

Mon, 20 Jan 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर शनिवार रात गश्त पर निकले अल्हागंज थाने के पुलिस कर्मियों की जीप एक टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने से आते ट्रक से टकरा गई और फिर पीछे से आता खाली गैस टैंकर भी जीप में जा घुसा। इस भीषण हादसे के बाद पहले जीप और फिर ट्रक-टैंकर में आग लगने से पुलिस के दो जवानों सिपाही शैलेश यादव, संजय यादव और होमगार्ड सतीश कुमार की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


इनके शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। जीप चालक सिपाही सुनील यादव की हालत गंभीर है। जीप में रखी एक-47 रायफल और एसएलआर जल गई। हादसे के बाद सात घंटे तक स्टेट हाइवे पर यातायात बंद रहा।

शनिवार की रात करीब एक बजे अल्हागंज एसओ रामअवध सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त करके थाने वापस आए थे। एसओ रामअवध और एसआई राम सिंह थाने में जीप से उतर गए। इसके बाद जीप चालक सिपाही सुनील यादव, शैलेश यादव, संजय यादव और होमगार्ड सतीश कुमार हाइवे पर जीप से गश्त करने निकल गए।
विज्ञापन


थाने से करीब एक किलोमीटर दूर अनिल राइस मिल के पास पप्पू ढाबे पर चाय पीने के बाद करीब दो बजे थाने लौटने के लिए सड़क पर आए। इसी दौरान जीपचालक सुनील यादव ने एक गैस टैंकर को ओवरटेक किया। इस प्रयास में जीप फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक में सामने से टकरा गई।

पीछे से आ रहा गैस टैंकर भी जीप में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखचे उड़ गए और उसमें आग लग गई। जीप चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिपाही शैलेश यादव, संजय यादव और होमगार्ड सतीश कुमार को बचने का मौका भी नहीं मिला और तीनों जिंदा जल गए।

आग ने टैंकर और ट्रक को भी चपेट में ले लिया। ट्रक में चूना भरा होने के कारण आग और भीषण हो गई। सूचना मिलते ही एसओ राम अवध थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिलायंस पॉवर प्लांट और फायर ब्रिगेड स्टेशन से दमकल गाड़ियां मंगाईं। करीब एक घंटे बाद बाद शहर से पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

क्रेन के जरिये ट्रक और टैंकर को हटाकर जीप से शवों को बाहर निकाला गया। चूने में फंसे सिपाही संजय यादव के शव की हालत यह हो गई कि सिर्फ हड्डियां ही नजर आ रही थीं। बाद में मौके पर एएसपी देहात शिवशंकर यादव, सीओ जलालाबाद, एसडीएम जलालाबाद व अन्य अधिकारी पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

सिपाही 28 वर्षीय शैलेश यादव पुत्र श्रीपाल फार्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी थे। सिपाही 28 वर्षीय संजय यादव जिला गाजीपुर के थाना नंदगंज क्षेत्र के गांव नासिरपुर के रहने वाले रामप्रताप यादव के बेटे थे।

इसी तरह घायल सिपाही चालक 35 वर्षीय सुनील यादव पुत्र श्रीकृष्ण यादव फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव गठवाया के रहने वाले हैं। उनकी हलात गंभीर होने पर उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार वाले वहीं पहुंच गए। होमगार्ड 45 वर्षीय सतीश कुमार जलालाबाद (शाहजहांपुर) क्षेत्र के जरहरिपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें