फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नहीं हो पाएगी AAP की रैली?

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) को यदि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 25 मार्च की रैली में 60-70 हजार लोगों की भीड़ जुटानी है तो बेनियाबाग के बजाय कोई और स्थान चुनना होगा।
विज्ञापन


बेनिया बाग की अधिकतम क्षमता 20 से 25 हजार ही है। इस मुद्दे पर गुरुवार को प्रशासन और आप नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि कोई हल नहीं निकल सका।

अधिक भीड़ जुटने से होगी दिक्कत

आम आदमी पार्टी को लेकर प्रशासन के सामने कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। पार्टी के कई लोग प्रशासन के संपर्क में हैं और वे तमाम कार्यक्रमों की अनुमति मांग रहे हैं।

इसे देखते हुए प्रशासन ने नेताओं से कहा है कि आम आदमी पार्टी के लेटर हेड पर एक अधिकृत व्यक्ति का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दे दें ताकि चुनाव के दौरान वही व्यक्ति रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए आवेदन करे।

एडीएम सिटी एमपी सिंह का कहना कि कोई भी पार्टी बड़ी से बड़ी सभा कर सकती है लेकिन जिस जगह सभा होने वाली है, वहां की क्षमता के बारे में भी विचार करना होगा। यदि किसी सभास्थल की क्षमता दस हजार है और वहां इससे अधिक लोग जुटेंगे तो दिक्कतें होंगी।

उन्होंने बताया कि आप के नेताओं से कहा गया है कि यदि केजरीवाल की रैली में 20 से 25 हजार से अधिक भीड़ का अनुमान है तो दूसरी जगह की तलाश करें।
विज्ञापन

रैली की होगी वीडियोग्राफी

अरविंद केजरीवाल की सभा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस दौरान तीन कैमरे लगाए जाएंगे। एक मंच पर होगा, जबकि दूसरा खर्च का अनुमान लगाने के लिए लगाया जाएगा।

तीसरा कैमरा कानून व्यवस्था के मद्देनजर लगेगा। एमपी सिंह का कहना कि कोई भी पार्टी बड़ी से बड़ी सभा कर सकती है लेकिन जिस जगह सभा होने वाली है, वहां की क्षमता के बारे में भी विचार करना होगा। यदि किसी सभास्थल की क्षमता दस हजार है और वहां इससे अधिक लोग जुटेंगे तो दिक्कतें होंगी।

उन्होंने बताया कि आप के नेताओं से कहा गया है कि यदि केजरीवाल की रैली में 20 से 25 हजार से अधिक भीड़ का अनुमान है तो दूसरी जगह की तलाश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें