फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह का आरोप, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बताएं 800 रुपये का ऑक्सीमीटर पांच हजार रुपये में क्यों खरीदा

Fri, 18 Sep 2020 09:12 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा- ब्राह्मणों-दलितों पर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन पर तीन महीने में 13 केस ठोके
  • कहा- 20 सितंबर को देंगे गिरफ्तारी, कई सांसदों के समर्थन का किया दावा
विज्ञापन
Sanjay Singh AAP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से निबटने के बीच बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। 800 रुपये में मिलने वाला ऑक्सीमीटर पांच हजार रुपये में और 1600 रुपये में मिलने वाला थर्मामीटर 13 हजार रुपये में खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस भ्रष्टाचार को उजागर किया, ब्राह्मणों-दलितों के ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई तो उनके ऊपर तीन महीने में 13 केस ठोक दिए गए।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि एक सांसद को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के उपयोग के मामले में भी राजद्रोह जैसे संगीन मामले में आरोपी बना दिया जाता है। यह राजनीति का सबसे दूषित रूप है, जहां एक सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के मामले में एक सांसद तक पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर एक सांसद के खिलाफ यूपी सरकार इस तरह का दमनकारी कदम उठा सकती है, तो इसी से समझा जा सकता है कि वह यूपी में गरीब ब्राह्मणों-दलितों के साथ क्या व्यवहार कर रही होगी।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि यह मामला राज्यसभा में भी उठाया गया और विभिन्न दलों के तीन दर्जन से ज्यादा सांसदों ने मेरा समर्थन किया और इस मामले की जांच किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के नेता से उन्हें यह आश्वासन मिला है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सरकार के दमनकारी कदम के सामने नहीं झुकेंगे और ब्राह्मणों-दलितों के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी में जाकर गिरफ्तारी देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें