फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2013 11:23 AM IST
लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के एक गांव में सोमवार भोर वहशी दरिंदा घर में सो रही किशोरी को अगवाकर घर के पीछे खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंची पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

लोकलाज के भय से किशोरी ने पिपरमिंट का तेल पीकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने किशोरी को बचा लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस के मुताबिक, निगोहां के एक गांव निवासी की बेटी भोर में अचानक रोते बिलखते आई और अपनी मां से लिपट कर रोने लगी।

वह बहुत डरी और सहमी थी। उसने बताया कि सोमवार भोर गांव का युवक (32) आया और मुंह दबाकर अगवा कर खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की हिदायत दे फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी चुपचाप कमरे में गई और पिपरमिंट का तेल पीकर कर जान देने का प्रयास किया। घर वालों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें