फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ऑफिस में बनेगी नई पार्किंग

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे डीआरएम ऑफिस आने वाले लोगों को अब वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे डीआरएम ऑफिस के पीछे नगर निगम वाले गेट की तरफ अपने ध्वस्त हुए मकानों की जगह नया पार्किंग स्थल बनाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों डीआरएम दफ्तर में करोड़ों रुपये के ठेेके को लेकर हुए घमासान के बाद कार्यालय में प्रवेश के नियम सख्त कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत रेलवे ने डीआरएम कार्यालय में आने वाले सभी लोगों के लिए पहचान पत्र व रजिस्टर पर एंट्री अनिवार्य कर दी है। फिलहाल सिर्फ रेलवे कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। बाहरी लोगों को वाहन पार्क करने में दिक्कत आ रही है। इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने नगर निगम की तरफ वाले गेट के पास पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया है। यहां कर्मचारियों के वाहनों के साथ ब्रांच अधिकारियों के सरकारी वाहन भी खड़े किए जाएंगे। डीआरएम कार्यालय के भीतर केवल डीआरएम व एडीआरएम केवाहनों के प्रवेश कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार ने बताया कि पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों की सुरक्षा आरपीएफ जवान करेंगे। इससे यहां वाहनों की चोरी का सिलसिला भी थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें