फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर, निर्भिक और साहसी थे कैप्टन मनोज

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कारिगल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर चक्र विजेता मरणोप्रांत कैप्टन मनोज पांडेय आज हमारे बीच भले नहीं हैं लेकिन उनकी वीरता और अदम्य साहस के बलबूते पूरा देश उनको याद करता है। मनोज जुझारू था। उसके भीतर देश सेवा का जज्बा था जिसने उसे सबका लाडला बना दिया। मनोज ने जब 11 गोरखा राइफ्ल्स रेजमेंट को ज्वाइन किया उसके कुछ दिन बाद ही पलटन ने श्रीनगर की तरफ रुख कर दिया। उसने ग्लेशियर के सबसे मुश्किल पोस्ट ‘पहलवान पोस्ट’ पर काम किया। ये विचार मनोज पांडेय वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से सीएमएस गोमतीनगर सभागार में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि ‘भावान्जलि’ के मौके पर 11 जीआरआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अजय कुमार सिंह, सेना मेडल ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनोज निडर, निर्भिक और साहसी था। कैप्टन मनोज की बहादुरी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी यूनिट के एक अफसर शेखर उपाध्याय कहा करते थे कि मनोज को काबू में रखना मुश्किल है क्योंकि उसके जोश और जुनून के आगे तो लोहे की जंजीरे भी खुद-ब-खुद टूट जाती हैं। देश को वीर सपूत को याद करते हुए कैप्टन मनोज को जन्म देने वाले उनकी माता मोहिनी पांडेय और पिता गोपीचंद पांडेय को सम्मानित किया गया। बेटे की बहादुरी की गाथा सुन मां बाप की आंखे तो जरूर डबडबा गईं थी लेकिन जाते जाते वो इतना जरूर कह गए कि हमारा बेटा तो देश केलिए कुर्बान हो गया लेकिन उसके बदले तो हमें पूरा का पूरा 11 जीआर मिल गया जो किसी बेटे से कम नहीं। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार मित्तल ने कहा कि वो हमारे असली हीरों होते हैं जो जीवित रहने पर हमारी संतान होती है और वीरगति को प्राप्त होने के बाद हमारे मार्गदर्शक बन जाते हैं। इस मौके पर 11जीआआरसी के सैकड़ों जवानों के साथ, शिक्षाविद जगदीश गांधी, आरएलबी स्कूल के संस्थापक जयपाल सिंह समेत मौजूद लोगों ने जाबांज जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


11जीआरआरसी के ब्रास बैंड ने दी वीर को श्रद्धांजलि
खचाखच भरे सभागार में सूबेदार एमके राय के नेतृत्व में 11जीआरआरसी की ब्रास बैँड टीम ने अपने जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए जैसे ही धुन बजाई तो सबका सीना गर्व से फूल गया। इसके बाद बैंड ने वीरता का परिचय देने वाली धुन बजाकर अपने वीर कैप्टन की वीरता और उसके अद्म्य साहस को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें