फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमान्य बोर्ड ने रिजल्ट भी जारी किया

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यह विडंबना नहीं तो और क्या है कि शासन-प्रशासन की नाक के नीचे प्रदेश भर में फैले अमान्य शिक्षा परिषद, बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजूकेशन दिल्ली के संचालकों द्वारा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ जारी है। बेखौफ अमान्य शिक्षा बोर्ड के संचालकों ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करने का दावा किया है। इतना ही नहीं छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। वह भी तब जब लखनऊ के डीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक ने संस्था व संचालकों को खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन से की हुई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद इसके प्रमाण पत्रों को अमान्य घोषित कर चुका है। ऐसे में शासन-प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

तथाकथित बोर्ड के सचिव शान मोहम्मद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसके मुताबिक, बुधवार को बोर्ड की वेबसाइट www.bhsedelhi.org पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे। प्रदेश में 33 विद्यालयों का संचालन किए जाने की घोषणा भी की गई है। गत पांच अप्रैल को माध्यमिक शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री के साथ हुए एक वार्ता में इस प्रकार की अवैधानिक संस्थाओं को बंद कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। पांच अप्रैल को राजधानी के जिलाधिकारी अनुराग यादव ने इसे अवैधानिक संस्था बताकर आर्थिक अपराध अनुसंधान जैसे किसी विशेष संस्था द्वारा जांच कराए जाने की शासन को संस्तुति की थी लेकिन, दो महीने बाद भी को नतीजा नहीं निकला है।
22 से बंटेंगे 12वीं के अंकपत्र ! यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2013 में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के नतीजों का वितरण 22 जून तक किया जाना संभावित है। अगले दो दिन के भीतर इनके राजधानी स्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध हो सकेंगे। डीआईओएस उमेश त्रिपाठी का कहना है कि उपलब्ध होने के 24 घंटे के भीतर ही अंक पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चुनावी लाभ के लिए अवैध को संरक्षण
माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ राय का आरोप है कि एक राजनीतिक दल आगामी चुनाव में लाभ पाने केे लिए प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उनका दावा है कि उनके पास इस संबंध में सभी साक्ष्य उपलब्ध है। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार को घेरने की भी घोषणा की है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने कहा है कि उनका संगठन किसी भी सूरत में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगा। साथ ही, इस मामले में सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें