फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो का आरक्षण निरस्त कराने पर 20 रुपए कटेंगे

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन निगम की वॉल्वो में आरक्षित सीट को 24 घंटे पहले निरस्त कराने पर अब मात्र आरक्षण शुल्क के रूप में वसूले गए 20 रुपए ही कटेंगे। लेकिन वॉल्वो संचालन के तय समय पर सीट निरस्त कराएंगे तो आरक्षण शुल्क के साथ ही किराए की 25 फीसदी रकम भी कटेगी। आरक्षण निरस्तीकरण के कटौती शुल्क की सूची सभी बस अड्डो पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर लखनऊ स्थित आलमबाग अड्डे यह सूची चस्पा हो गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि अब यात्री वॉल्वो की रवानगी से 24 घंटे पहले आरक्षित सीट का आरक्षण निरस्त कराएंगे तो उनके किराए से कोई कटौती नहीं होगी। ऐसे यात्रियों का सिर्फ आरक्षण शुल्क 20 रुपए काटा जाएगा। वहीं आरक्षित सीट वॉल्वो की रवानगी के तय समय से दो घंटे पहले निरस्त कराने वाले यात्रियों से आरक्षण शुल्क के साथ में किराए से 10 फीसदी रकम कटेगी। इसी प्रकार वॉल्वो की रवानगी से एक घंटे पहले किराए का 15 और एक घंटे के भीतर आरक्षण निरस्त कराने पर किराए की 25 फीसदी रकम के साथ ही 20 रुपए आरक्षण शुल्क काटकर बाकी धनराशि वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें