फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग तीन दिन खिसकी

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि बदल दी गई है। अब काउंसलिंग की प्रक्रिया पांच की बजाए आठ जून से शुरू होगी। पांच जून से अभ्यर्थी बीएड प्रवेश की वेबसाइट पर काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों के मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राज्य समन्वयक प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश में बने सभी 27 केंद्रों के प्रभारियों को भेजी जा चुकी है। काउंसलिंग व्यवस्था में पूर्व के वर्षों की तुलना में इस बार कई बदलाव किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सह समन्वयक एचएस बाजपेई ने बताया कि अभ्यर्थियों से चार सौ रुपए का ड्राफ्ट काउंसलिंग के दौरान लिया जाएगा। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर पासवर्ड मैसेज किया जाएगा। इसी पासवर्ड के माध्यम से अभ्यर्थी विकल्प चयन और आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को पासवर्ड नहीं मिल पाता है तो वह केंद्र के समन्वयक से पासवर्ड प्राप्त कर सकता है। लखनऊ विश्वविद्यालय नोडल सेंटर की काउंसलिंग आर्ट्स कॉलेज के तीन केंद्रों पर होगी। काउंसलिंग लेटर बीएड प्रवेश की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूपीबीएड. एनआईसी. इन पर पांच जून की सुबह से उपलब्ध होंगे। इसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी काउंसलिंग केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें