फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीटीयू की सम-समेस्टर की परीक्षाएं 15 से

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने सम समेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं 15 मई से प्रस्तावित हैं और इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, अभी परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इस पर कॉलेजों से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद ही अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। फिलहाल प्रदेशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जीबीटीयू से संबद्ध कॉलेजों की बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीटेक बायोटेक, एमसीए, एमबीए, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीफार्मा आदि पाठ्यक्रमों के सेकंड, फोर्थ, सिक्स्थ, एट व टेंथ सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर पांच जून तक चलेंगी। राजधानी में इसके लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। अपर परीक्षा नियंत्रक विक्रम सिंह के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम का ब्यौरा वेबसाइट पर डाल दिया गया है। कॉलेजों से परीक्षा कार्यक्रम पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा। फिलहाल 130 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें