फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे बोर्ड से यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव के पहले दिन बृहस्पतिवार को रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय में दिन भर हुए मतदान में 85 फीसदी से अधिक वोट पड़े। यहां कुल 458 में से 393 रेल कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन दिवसीय (25, 26 व 27 अप्रैल) चुनाव में रेल अफसरों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। मालूम हो कि मान्यता के लिए जो यूनियन तीस फीसदी वोट हासिल कर लेगा उसको ही बहुमत होगा। रेलवे चुनाव में करीब 36 हजार (एनआर लखनऊ से 21,137 व एनईआर से करीब 15000) से अधिक रेलकर्मी शिरकत कर रहे हैं। परिचालन से जुड़े कर्मचारी भी चुनाव में हिस्सा ले सकें। इसके लिए तीन दिन मतदान रखा गया है। वहीं, वोटों की गिनती 2 मई को रखी गई है। चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर ग्रुप बी के अधिकारी लगाये गये थे। सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। वहीं, चुनाव के दौरान बूथ पर ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, एनआरएमयू के लखनऊ मंडल आरके पांडे व यूआरएमयू के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने दौरा किया।
विज्ञापन

बनती रही दूसरे दिन की रणनीति ः वोटिंग खत्म होने के बाद कई यूनियनों ने एक से दो घंटे बैठक कर अगले दिन की रणनीति तय की। मतदान स्थल पर वोटिंग के प्रतिशत पर चर्चा र्हुई। साथ ही कर्मियों ने वरिष्ठों को उन कर्मियों के नाम बताए जो किसी कारणवश स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे कर्मियों को फोन कर पदाधिकारियों ने वोट डालने के लिए कहा।
कर्मचारियों की हुई खातिरदारी ः यूनियन के बस्तों पर रेल कर्मियों की खातिरदारी होती रही। नाम की पर्ची बनवाने वाले कर्मियों को चाय व नाश्ते का दौर भी चला। इस दौरान उन कर्मियों के लिए यूनियनों द्वारा भोजन की भी व्यवस्था की गई थी जो सुबह से चुनाव में लगे थे। इस दौरान चारबाग स्टेशन पर मनोज श्रीवास्तव, अशोक दुबे, एसके बाजपेयी, डीएन अवस्थी, एसके प्रजापति, जितेंद्र, आशीष पांडे, संतोष यादव, इरशाद खां व एसके बख्शी सहित कई पदाधिकारी लगा रहे।
विज्ञापन

बैनरों व पोस्टराें से पटा रहा स्टेशन व डीआरएम कार्यालय ः चुनाव के पहले दिन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल व उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कार्यालय बैनरों व पोस्टरों से पटा रहा। चारबाग स्टेशन, स्टेडियम, सेकंड एंट्री, सीआईटी स्टेशन, लखनऊ के पास भी बैनर व पोस्टर चस्पा किए थे। यूनियनों द्वारा बस्तों के चारों ओर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगाए गए वायदे लिखे थे।
विज्ञापन

इस तरह रहा मतदान प्रतिशत

स्थान कर्मियों की संख्या मत पडे़ प्रतिशत अभी इन्हें देना है वोट (26 व 27 अप्रैल)
स्टेशन प्रबंधक लखनऊ 986 464 47.06 522
सीआईटी/स्टेशन लखनऊ 1017 595 58.51 422
सेकंड एंट्री/लखनऊ 523 286 54.68 237
अस्पताल 692 440 63.58 252
पी.वे स्कूल/लखनऊ 683 473 69.25 210
सीडीओ/एनआर,लखनऊ 861 566 65.74 295
टीएल/सीबी/लखनऊ 1287 695 54.00 592
डीजल शेड्/एमवी/लखनऊ 1867 690 36.96 1177
एडीईएन/एचक्यू, लखनऊ 458 393 85.81 65
डीआरएम आफिस, लखनऊ 987 590 59.78 397
स्टेशन प्रबंधक, बनारस 1124 441 39.23 683
सीडीओ/एनआर/बीएसबी 821 505 61.51 316
एसएसई (पीवे) बनारस 927 419 45.20 508
स्टेशन अधीक्षक/उन्नाव 425 220 51.76 205
एसएस आफिस/निहालगढ़ 511 255 49.90 256
स्टेशन अधीक्षक/बाराबंकी 390 187 47.95 203
स्टेशन अधीक्षक/रायबरेली 891 550 61.73 341
स्टेशन अधीक्षक/फैजाबाद 1502 714 47.54 788
स्टेशन अधीक्षक/सुल्तानपुर 835 445 53.29 390
एडीईएन आफिस/पीबीएच 821 429 52.25 392
एईएन कार्यालय/प्रयाग 832 441 53.00 391
स्टेशन अधीक्षक/शाहगंज 412 226 54.85 186
स्टेशन अधीक्षक/जंघई 228 138 60.53 90
एडीईएन/एनआर/जौनपुर 604 320 52.98 284
स्टेशन अधीक्षक/भदोही 430 218 50.70 212
स्टेशन अधीक्षक/ऊंचाहार 213 117 54.93 96
स्टेशन अधीक्षक/डीएमडब्ल्यू 229 141 61.57 88
स्टेशन अधीक्षक/एसकेएनआर 295 170 57.63 125

कुल 21137 11275 53.34 9862
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें