फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश-पत्र ही नहीं, फर्जी मार्कशीट का भी धंधा

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू मिशन ब्वॉयज एंड गर्ल्स कॉलेज के बच्चों को फर्जी प्रवेश-पत्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाला गैंग बच्चों को फर्जी मार्कशीट बांटने का भी कारोबार कर रहा है। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए स्कूल के क्लर्क की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

न्यू मिशन ब्वॉयज एंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्रों को फर्जी प्रवेश-पत्रों के आधार पर जेडए अकादमी में परीक्षा दिलाई गई। इसका खुलासा खुद छात्रों ने किया था। छात्रों व अभिभावकों की शिकायत पर मामला सदर थाने में दर्ज किया गया। तफ्तीश सब इंस्पेक्टर मुखराम यादव कर रहे हैं। जांच न्यू मिशन ब्वॉयज एंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के एक क्लर्क पर आकर रुक गई है जो इस फर्जीवाड़े के खुलासे के पहले ही दिन से गायब है। सब इंस्पेक्टर की मानें तो बोर्ड के फर्जी रजिस्ट्रेशन पत्र और अंक तालिकाएं बांटने का भी धंधा चलाया जा रहा है। अब तक की जांच में कॉलेज का क्लर्क मुख्य आराेपी के रूप में सामने आया है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उसके सदर स्थित घर पर एक नोटिस भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें