फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की कार ने दंपती को रौंदा, महिला की मौत

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह एक डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पति और उसका तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुगवर गांव निवासी किसान गुलाब पांडेय सुबह करीब ग्यारह बजे पत्नी पूनम पांडेय (25) और बेटे शानू (3) को लेकर बाइक से जा रहा था। भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और पूनम दस फीट दूर जा गिरी। हादसे में गुलाब व शानू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख दौड़े आसपास के दुकानदार और राहगीर घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक कार संगम नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करने वाले एक डॉक्टर की है। एसओ मड़ियांव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मासूम केसिर से उठा मां का साया
मासूम शानू के सिर से मां का साया उठ गया है। हादसे में घायल की देखभाल पिता गुलाब कर रहा है। पत्नी के खोने का गम और मासूम बेटे की हालत देख उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नम आंखों से गुलाब एक ही बात दोहराए जा रहा था कि ‘मैंने जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं किया, फिर ऐसी क्या गलती हो गई? जो ईश्वर ने मुझे यह कष्ट दिया’।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें