फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट टॉप बाक्स ः टास्क फोर्स की चार टीमें करेंगी निगरानी

Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । राजधानी में सेट टॉप बाक्स की मांग व आपूर्ति की निगरानी के लिए प्रशासन ने सभी चार मल्टी सर्विस ऑपरेटर (एमएसओ) के लिए एक-एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स में मनोरंजन कर निरीक्षकों के साथ केबल उपभोक्ता व लोकल ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। यह टीमें एमएसओ के कंट्रोल रूम के माध्यम से तय कीमत पर सेट टॉप बाक्स की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। टास्क फोर्स टीमें अपनी रिपोर्ट मनोरंजन विभाग के उपायुक्त को देंगे। उसके आधार पर मनोरंजन कर अधिकारी कार्रवाई करेंगे। ऐसी टीमें बनाने की मांग केबल ऑपरेटर वेलफेयर एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति काफी समय से कर रही थी। लोकल केबल ऑपरेटरों का आरोप था कि उन्हें एमएसओ से मांग के मुताबिक सेट टॉप बाक्स न मिलने के कारण वह उपभोक्ताओं की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। मांग व आपूर्ति की निगरानी की व्यवस्था के तहत डीएम अनुराग यादव ने टास्क फोर्स की चार टीमें बनाई हैं। यह टीमें डिजी नेटवर्क (लखनऊ 9), डेन महावीर, डेन वीएम मैजिक और डेन एन्ज्वाय एमएसओ के कंट्रोल रूम से तय कीमत में समय से सेट टॉप बाक्सों की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। उत्तर प्रदेश केबल ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के मुताबिक डिजी नेटवर्क से जुड़े लोकल ऑपरेटर व उपभोक्ता सेट टॉप बाक्स के संबंध लखनऊ मेट्रो केबल आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक अली (9838229888), डेन महीवार से जुड़े आपरेटर अनिल उपाध्याय (9415002627), डेन वीएम मैजिक के ऑपरेटर अरविंद शर्मा (9415088322) और डेन एन्ज्वाय से जुड़े ऑपरेटर हरिशंकर मिश्र (9695248888) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में मांग पूरी होना मुश्किल ः अभी तक सेट टॉप बाक्स न लगवा पाने वाले केबल टीवी उपभोक्ताओं के पास अब तीन दिन बचे हैं। 31 मार्च के बाद राजधानी में बाक्स के बिना टीवी का प्रसारण बंद हो जाएगा। यह मियाद नजदीक आने के साथ ऑपरेटरों पर बाक्स लगाने का दबाव बढ़ता जा रहा है लेकिन सभी उपभोक्ताओं की मांग पूरी कर पाना उनके लिए अभी चुनौती बना है। केबल ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के मुताबिक समय से बाक्स की आपूर्ति न मिलने के चलते काम में विलंब हुआ है। शहर के डेढ़ लाख से अधिक घरों में अभी बाक्स लगना बाकी है। इसीलिए समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें