फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रिका देवी मंदिर व बख्शी तालाब का होगा कायाकल्प, केंद्र ने दिए सात करोड़

Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी ब्लॉक के कठवारा गांव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व ऐतिहासिक धरोहर बख्शी के तालाब का कायाकल्प अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा। केंद्र सरकार ने उक्त दोनो स्थलों को बतौर पर्यटन केंद्र विकसित कराने के लिए घोषित अनुदान में से सात करोड़ की राशि जारी की है। पर्यटन विभाग उक्त राशि से दोनों स्थलों पर सौंदर्यीकरण व निर्माण शुरू कराने का जिम्मा निभाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा नामित विशेषज्ञों की टीमें पहले ही दोनों स्थलों का सर्वे कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक बख्शी के तालाब व कठवारा स्थित चंद्रिका देवी मंदिर देखभाल के अभाव में जर्जर हो चुके थे। ग्रामीणों व विधायक गोमती यादव के प्रयास के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने वर्ष 2012 में व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते वर्ष उक्त दोनों स्थलों को बतौर पर्यटन स्थल विकसित करने की घोषणा की थी। नगर पंचायत बीकेटी की चेयरमैन सुमन रावत ने बताया कि पर्यटन विभाग की टीमें दोनों स्थलों का सर्वेक्षण कार्य भी पूरा कर चुकी है। केंद्र सरकार से निर्गत अनुदान राशि के बाद अब अप्रैल के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

बख्शी के तालाब को मिले साढ़े चार करोड़ ः नगर पंचायत बीकेटी कार्यालय के सामने स्थित बख्शी के तालाब का निर्माण 17वीं सदी में अवध के तत्कालीन नवाब के खजांची त्रिपुर चन्द्र बख्शी ने कराया था। उपेक्षा से बदहाल तालाब के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य के लिए केंद्र ने साढ़े चार करोड़ की राशि पर्यटन विभाग को जारी की है। इससे ऐतिहासिक तालाब की सीढ़ियों, गुम्मदों, महिला व पुरुष स्नानागार, चारदीवारी का जीर्णोद्धार कराने के साथ तालाब के चारों ओर म्यूजिकल फाउंटेन के साथ लाइटिंग लगवाने व नलकूप स्थापना का कार्य होगा।
चंद्रिकादेवी मंदिर को सवा तीन करोड़ ः बीकेटी ब्लॉक के गांव कठवारा स्थित चंद्रिकादेवी मंदिर को बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या व ऐतिहासिक स्वरूप के दृष्टिगत बतौर पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए केंद्र ने सवा तीन करोड़ की राशि पर्यटन विभाग को दी है। इससे मुख्य तौर पर मंदिर में यात्री विश्राम निवास सहित कई अन्य जन सुविधाओं के लिए होली बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए मां चंद्रिका देवी मेला विकास समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान के साथ बातचीत के आधार पर सौंदर्यीकरण को प्रस्तावित कार्यों का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें