फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से एक करोड़ का सोना लूटने का मामला ः पुलिस के राडार पर ‘प्रिंस’ व ‘पिल्ला’

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सराफ से एक करोड़ का सोना लूट मामले में पुलिस के निशाने पर हाल ही जेल से छूटे ‘प्रिंस’ व ‘पिल्ला’ हैं। पुलिस दोनों की जन्मकुंडली खंगालने में लगी है। पुलिस की मानें तो सराफ के बताए हुलिया के आधार पर तैयार कराए गए स्केच जमानत पर जेल से निकले प्रिंस व पिल्ला से काफी हद तक मेल खाता है। पुलिस लखनऊ व अन्य जिलों में सक्रिय छह संदिग्ध लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस टीमें मेरठ, सीतापुर व बाराबंकी में छापेमारी कर रही हैं। बुधवार सुबह छह बजे नाका कोतवाली से चंद कदम दूर तीन लुटेरों ने चलती टैम्पो में मेरठ के ज्वैलर विशाल चंद्र जैन व उसके कर्मचारी मोहित को घायल कर एक करोड़ का सोना लूट लिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशाल के बताए हुलिया के आधार पर तैयार कराए गए स्कैच से हाल ही में जमानत पर लखनऊ छूटे नसीम उर्फ पिल्ला व प्रिंस की सूरत काफी मेल खाती है। दोनों ऐसी वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं और उनकी लोकेशन भी नाका क्षेत्र में मिली है। छानबीन में यह भी पता चला है कि नसीम की जमानत में सभी गारंटर फर्जी हैं। पुलिस उसे जमानत दिलाने वाले वकील से जानकारी ले रही है। वहीं व्यवसायी के करीबियों व वारदात के वक्त घटना स्थल के पास मौजूद 60 लोगों के सेलफोन सर्विलांस पर लगाए हैं। इनमें से 10 सेलफोन नंबर पर पुलिस की नजर टिकी है। पुलिस की पांच टीमें मेरठ, सीतापुर व बाराबंकी में लुटेरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। टीम मेरठ में व्यवसायी के करीबियों में भेदिए की पहचान में जुटी है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से तलाशा जा रहा लुटेरा ः सीओ कैसरबाग के अनुसार लुटेरों की शिनाख्त के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उनका मानना है कि वारदात का भेदिया व्यवसायी के इर्दगिर्द ही मौजूद था। अगर ऐसा है तो चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी वह कैद होगा। सीओ का कहना है कि इसके अलावा स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप, मोहन होटल, कोलकाता स्वीट हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें