फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी ने आरटीआई कार्यकर्ता को धमकाया

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बसपा के बाहुबली एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी उर्फ गुड्डू ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। वह कार्यकर्ता के लविप्रा से अपने सौभाग्य होटल के संबंध में सूचना मांगने से नाराज थे। रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता ने एएसपी (पूर्वी) राजेश कुमार सिंह से लिखित शिकायत की है। एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। बकौल एएसपी मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

कैंट के पुराना किला निवासी शमीम अहमद समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता हैं। शमीम का कहना है कि 23 नवंबर 2012 को आरटीआई के जरिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर हुसैनगंज के स्टेशन रोड स्थित सौभाग्य होटल में पार्किंग व मानचित्र को लेकर सूचनाएं मांगी थी। शमीम का कहना है कि बीती 15 फरवरी को दोपहर 12.46 बजे एमएलसी ने (9475903124) फोन कर जान से माने की धमकी देते हुए कहा कि लविप्रा मेरे कहने पर काम करता है और वह तुमको कोई भी सूचना बिना मुझसे पूछे नहीं देगा। शमीम का कहना है कि उसके बाद रविवार को मैंने लिखित सूचना दी। वहीं, बसपा एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शमीम अहमद ब्लैक मेलर है। तीन दिन पूर्व उसने फोन कर आपस में समझ लेने की बात कहते हुए रुपए की मांग की थी। मना करने पर उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच करा लें। सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें