फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमिफोरिया में रॉक म्यूजिक का तड़का

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एमिटी के सालाना वार्षिक आयोजन एमिफोरिया-2013 का समापन शुक्रवार को रॉक म्यूजिक के धूम-धड़ाके के साथ हुआ। आखिरी शाम हुए रॉक नाइट में संगीत की सुर ताल पर स्टूडेंट्स ने जमकर धमाल मचाया। रॉक नाइट का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आए रॉक बैंड ‘ग्रेवी ट्रेन’ ने चुराया। बैंड के मेम्बर्स ने अपने गीत और संगीत से शाम को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तान्या नम्बियार ने बैंड के प्रसिद्ध गीतों मेनी मैन, फ्री चाइल्ड और वाइल्ड नाइट प्रस्तुत कर का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मिस्टर एंड मिस एमिफोरिया का भी आयोजन हुआ। कांटे की टक्कर में बीटेक एमएई की फलक फातिमा ने मिस एमिटी और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहैवेरियल एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग के छात्र सुमित मुखर्जी को मिस्टर एमिटी के खिताब से नवाजा गया। सुमित को मोस्ट इंटेलिजेंट स्टूडेंट का खिताब भी दिया गया। एमिटी स्कूल ऑफ लैंग्वेज की सुरांगना शर्मा और बीटेक सीएस के रंजीत सिंह रनरअप रहे। जबकि मोस्ट टेलेन्टेड स्टूडेंट का खिताब एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी की कृति अवस्थी और मोस्ट पॉपुलर स्टूडेंट का अवार्ड एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की श्रुति वाजपेई को मिला। समारोह में 366 प्रतिभावान छात्रों में स्कॉलरशिप प्रदान की गई। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन नावेद सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें