फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि छात्रा की फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील कमेंट

Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ ऑनर्स सेकंड सेमेस्टर की छात्रा की फेसबुक प्रोफाइल पर बेहद आपत्तिजनक एवं अश्लील कमेंट करने के बाद छात्रा ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत की है। जिस लॉगिन से छात्रा की प्रोफाइल पर कमेंट किया गया है वह उसके ही विभाग के ही सीनियर छात्र की है। छात्रा ने शिकायत में उस छात्र को नामजद किया है। हालांकि आरोपी छात्र का कहना है कि उसकी आईडी हैक की गई है। उसने साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को जूनियर व सीनियर छात्रों में जमकर मारपीट हुई। पूरे प्रकरण को लेकर लविवि प्रशासन ने 20 छात्रों को नोटिस जारी किया है। लविवि की लॉ ऑनर्स सेकंड सेमेस्टर की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी प्रोफाइल पर उसी विभाग के फोर्थ सेमेस्टर के छात्र अनुराग द्विवेदी ने मंगलवार को बेहद अश्लील कमेंट किए थे। बुधवार को इसकी शिकायत छात्रा एवं उसकी मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से की थी। छात्रा ने अपनी क्लास के कुछ छात्रों से भी इस बारे में चर्चा की थी। इससे गुस्साए सेकंड सेमेस्टर के उसके सहपाठियों ने बुधवार की शाम न्यू कैंपस में आरोपी छात्र की पिटाई कर दी। इसकी प्रतिक्रिया में बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे आरोपी छात्र ने फोर्थ सेमेस्टर के अपने दोस्तों के साथ सेकंड सेमेस्टर के दो छात्रों को पकड़ लिया और उन्हें जमकर पीटा। इसमें एक छात्र का सिर भी फट गया। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन में प्रॉक्टर प्रो. पवन अग्रवाल सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य न्यू कैंपस पहुंचे। दोनों ही पक्षों की शिकायतों को लविवि प्रशासन ने पुलिस को भेज दिया है जबकि 20 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है। दूसरी ओर छात्रा ने लविवि प्रशासन को भी छात्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई है। प्रॉक्टर प्रो. पवन अग्रवाल का कहना है कि मामले को पुलिस को संदर्भित किया गया है। विश्वविद्यालय ने भी अपने स्तर से जांच कमेटी गठित की है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी ओर पुलिस ने मारपीट की घटना के संदर्भ में किसी भी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

इनको जारी हुई नोटिस ः लॉ ऑनर्स के छात्र प्रतीक सिंह, चंदन यादव, अनुराग द्विवेदी, विश्वेंद्र प्रताप, कृष्णा विश्वकर्मा, तरुण शर्मा, अनूप पाल, अभिषेक यादव, आशीष यादव, सत्यम यादव, गौरव द्विवेदी, चंद्रशील सरोज, भानू प्रताप, कुंवर प्रताप सिंह, आदित्य पांडेय, रितेश पटेल, आदित्य मौर्या, अभय राजवंशी, कुंवर दीप एवं वीरेंद्र को प्रॉक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें