फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ई-सुविधा केंद्रों पर रेलवे रिजर्वेशन सुविधा शुरू

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोगों को अब रेलवे रिजर्वेशन के लिए ई-टिकट बनवाने का अतिरिक्त खर्च नहीं देना पड़ेगा। शहर के 51 ई-सुविधा केंद्रों में से तीन पर शहरवासी रेलवे के टिकट ले सकेंगे। मगर इन टिकटों पर आईआरसीटीसी की ओर से तय अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा बीएसएनएल पोस्ट पेड बिलिंग और प्री पेड टॉपअप की सुविधा भी इन केंद्रों पर शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने घोषणा की भविष्य में ई-सुविधा केंद्रों से निजी क्षेत्र के भुगतान भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा का आगाज प्रमुख सचिव सूचना तकनीक जीवेश नंदन ने बुधवार को किया। शुरुआत में गोमती बैराज, आवास विकास परिसर भूतनाथ इंदिरा नगर और अरविंदो पार्क मुंशीपुलिया इंदिरा नगर में ई-टिकट की सुविधा मिलेगी। बाद में धीरे धीरे इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। जबकि बहुत जल्द ही सभी केंद्रों में लोग टिकट बनाने की सुविधा पा सकेंगे। इस मौके पर ई-सुविधा के परियोजना निदेशक एससी गुप्ता, राज्य समन्वयक मोहन ठाकुर, बीएसएनएल ईस्ट सीजीएम एके पुरवार, डॉ. विनय शाही, जीएम एके जैन, जीसी श्रीवास्तव, डीजीएम वित्त आईआरसीटीसी आरजे पांडेय, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एमके सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके मैगी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में करीब 41 लाख लोगों ने एक साल में ई-सुविधा केंद्रों का लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें